विकास में जन सहयोग
मैंचिंग ग्रान्ट योजना
उद्देश्य
ग्रामीण/शहरी क्षेत्रो में विभिन्न विकास कार्यो हेतू जन सहयोग से
50 प्रतिशत राशि पब्लिक अशंदान के रूप में जमा करवाने पर सरकार द्वारा
बराबर अनुपात में राशि अनदान के तौर पर दी जाती है। कन्या विद्यालय, भवन
निर्माण, कन्या छात्रावास निर्माण हेतू जमा धनराशि की तीन गुणा राशि सरकार
द्वारा दी जाती है।
कार्यें का विवरण
हर सामूहिक कार्य जिससे गांव की समस्याऐं दूर हो सकती है, जैसे
स्कूल भवन, स्वास्थय उपकेन्द्र, रास्ते पक्के करना, पशु हस्पताल निर्माण,
हरिजन व बैकवर्ड चौपाल निर्माण योजनाऐं इत्यादि।
प्रक्रिया
1. योजना चुने।
2. किसी कनिषठ या सहायक अभियन्ता से इसका प्राकलन/एस्टीमेट बनवायें।
3. अनुमानित खर्च का 50 प्रतिशत धन उपायुक्त महोदय के पास जमा करवाऐं।
4. शेष 50 प्रतिषत सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जायेगा।
5. व्यक्ति विशेष अपने प्रियजन की स्मृति में जन साधारण के प्रयोग मे आने
वाली किसू परिसम्पत्ति का निर्माण करना चाहता है तो वह कार्यालय में 50
प्रतिशत धन उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाकर 50 प्रतिशत बकाया सरकार से
प्राप्त कर सकते है तथा परिसम्पत्ति का नाम उसके प्रियजन की स्मृति के तौर
पर निर्माण की गई सम्पत्ति रक दिया जायेगा।
सम्पर्कः-
जिला विकास एंवम पंचायत अधिकारी, फोन. न.
2220588
कमरा न.45
लघु सचिवालय सोनीपत