भूमि सुधार
भूमि सुधार योजनाएं:
भूमि समतल का कार्यः इस योजना के अन्तर्गत लघु व सीमान्त किसानो को भूमि सुधार पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
 
फुव्वारा सिंचाई योजनाः इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक फुव्वारा सैट पर सामान्य जाति से सम्बन्धित कृषकों को 7000/- रूपये राशि व महिलाओं तथा अनुसूचित जाति से सम्बन्धित कृषकों को 10,000/- रूपये राशि को अनुदान के रूप में दिया जाता है।
 
भूमिगत नालियों की योजनाः ट्रिपल एम योजना के अन्तर्गत गत वर्ष से यह योजना शुरू की गई है, जिस पर 25 प्रतिशत की राशि अधितकम 30,000 /-रूपये अनुदान के रूप में कृषकों को दी जाती है।
देंचा बीज वितरण योजनाः जो कृषक हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम से जिप्सम लेकर अपने खेंतो में भूमि सुधार करने के लिए प्रयोग करते है उन कृषकों को हरी खाद के लिए 30 किलोग्राम देंचाबीज प्रति हैक्टेयर के हिसाब से मुफ्त दिया जाता है।
 
भूमि जल निकास तन्त्र योजनाः यह योजना जिले के गांवो में हरियाणा आप्रेशन पायलट परियोजना नीदरलैण्ड सरकार के सहयोग से लवणीय तथा जल ग्रस्त 1000 हैक्टेयर भूमि के सुधार के लिए शुरू की गई है। इस योजना को पूरा करने के लिए टेण्डर के आधार पर 650 हैक्टेयर भूमि का सुधार किया जा चुका है।
सम्पर्कः-
       सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी(भूमि सुधार)        फोनः
       सोनीपत
       अथवा
       सम्बन्धित कृषि विकास अधिकारी